{"_id":"5af8a6ef4f1c1be1408b4fdd","slug":"61526245103-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगे कूड़े के ढेर, आज से महिला सफाई कर्मी भी सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगे कूड़े के ढेर, आज से महिला सफाई कर्मी भी सड़कों पर
Updated Mon, 14 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
मोहल्ला स्वच्छता समिति के 408 सफाई कर्मचारियों को संविदा पदों पर समायोजन की मांग के समर्थन में सफाई कर्मचारी रविवार को सातवें दिन भी हड़ताल पर रहे। नगर निगम में धरना देकर उन्होंने निगम प्रशासन और शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, आज 400 से अधिक महिला सफाई कर्मचारी भी 50-50 की टोली बनाकर शहर की सड़कों पर प्रदर्शन करेंगी। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं। दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है।
रविवार को नगर निगम परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि बीते दिनों निवर्तमान मेयर विनोद चमोली ने उनकी मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया था। आरोप लगाया कि उन्होंने कोई प्रयास नहीं किया। निगम प्रशासन सफाई कर्मियों की वरिष्ठता सूची तैयार कर लेता तो आंदोलन की नौबत नहीं आती। शहरवासियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
उन्होंने कहा कि बीते शनिवार की रात शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने चार दिन की मोहलत मांगी, लेकिन अगर मांग पूरी करनी है तो इंतजार की बात क्यों कही जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के महामंत्री धीरज भारती, रामकुमार, विशाल, अनिल, छाया, संजय, बबली, पंकज, सुमन, नरेश कुमार, सरोज, जितेंद्र, राधा, अशोक, सुनील, संजय, पंकज, हरिओम, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
--
सेक्टर मजिस्ट्रेट नहीं उठवा पाए कूड़ा
नगर निगम प्रशासक/जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन की ओर से शहर को छह सेक्टर में बांट सेक्टर मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में आउटसोर्स कर्मियों से कूड़ा उठवाने की योजना दूसरे दिन भी परवान नहीं चढ़ सकी। सफाई करने पहुंचे आउटसोर्स कर्मियों को हड़ताली सफाई कर्मियों ने बैरंग लौटा दिया। जबकि, कई जगहों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे ही नहीं। जिस कारण वहां सफाई नहीं हो सकी। सहारनपुर रोड, राजा रोड, जीएमएस रोड, पटेल नगर, चकराता रोड, लक्खीबाग, राजीव नगर, पथरीबाग, कचहरी, दून अस्पताल के बाहर समेत शहर के तमाम स्थानों पर कूड़ा सड़क पर बिखरा मिला। कूड़े से उठने वाली तेज दुर्गंध के चलते राहगीर मुंह ढककर निकलने को मजबूर रहे।
--
संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा
बीते सात दिनों से प्रमुख सड़कों के साथ ही गलियों से कूड़ा नहीं उठने से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। कूड़ा लगातार सड़ रहा है। पटेल नगर निवासी अरुण कुमार कहते हैं कि अधिकारियों को सफाई व्यवस्था के लिए अन्य विकल्प भी रखने चाहिए। उन्हें शायद लोगों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है। जीएमएस रोड निवासी पप्पू, आनंद का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाए, जिससे लोगों को राहत मिले।