{"_id":"5aef6b764f1c1b9d098b8886","slug":"61525640054-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : 505 अंकों पर मिल सकती है सरकारी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट : 505 अंकों पर मिल सकती है सरकारी सीट
Updated Mon, 07 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सीबीएसई की नीट परीक्षा में 720 में से 505 अंकों के आसपास सरकारी सीट मिल सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने नीट परीक्षा दी है, उन्हें 135 या इससे ऊपर के अंकों पर प्राइवेट कॉलेज में दाखिला मिलने की संभावना है। यानी इतने अंकों पर वह नीट क्वालिफाई कर सकते हैं।
सीबीएसई नीट में कुल 180 प्रश्न पूछे गए। चार अंक का एक प्रश्न था यानी पूरा पेपर 720 अंकों का था। परीक्षा के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल नीट की कटऑफ में मामूली उछाल आ सकता है, लेकिन यह ज्यादा नहीं होगा। नीट में जो छात्र 505 या इससे ऊपर अंक हासिल करेंगे, उन्हें आसानी से सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस की सीट मिल सकती है। जो छात्र 135 या इससे ऊपर अंक हासिल करेंगे, वह समझो नीट क्वालिफाई कर लेंगे और प्राइवेट कॉलेज में सीट मिलने की संभावना है। गत वर्ष की बात करें तो सामान्य वर्ग की कटऑफ 360 अंक और ओबीसी, एससी, एसटी की कटऑफ 288 अंक थी। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा के मुताबिक, नीट में इस बार भी मेहनत से सवाल हल करने वालों को आसानी होगी। हालांकि तुक्का मारने वालों को नुकसान होगा, क्योंकि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में फिजिक्स भले ही थोड़ा मुश्किल था लेकिन बायोलॉजी और केमिस्ट्री काफी स्कोरिंग साबित होंगे। बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी के मुताबिक परीक्षा में 450 से ऊपर अंक लाने वाले अभ्यर्थियों के चयन की संभावनाएं प्रबल हैं। एमबीबीएस के अलावा इस परीक्षा से वेटरेनरी, बीडीएस और एएफएमसी की राह भी खुली हुई है।