{"_id":"5acbd01a4f1c1b596b8b4a78","slug":"61523306522-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा से पहले हो भतों का भुगतान, निगम कर्मियोें का कार्य बहिष्कार 24 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा से पहले हो भतों का भुगतान, निगम कर्मियोें का कार्य बहिष्कार 24 से
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
वेतनमान, एसीपी का लाभ दिए जाने और मृतक आश्रितों को समायोजित किए जाने जैसी 29 सूत्री मांगाें को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुडे़ तमाम कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। कर्मचारियाें ने मांगों पर 15 दिन के भीतर विचार नहीं किए जाने पर 24 अप्रैल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस बाबत कर्मचारियों ने मंडलीय प्रबंधक संचालन को पत्र भी सौंपा है।
परिवहन निगम कर्मचारी वेतन भुगतान हर माह की सात तारीख को करने, मृतक आश्रितों को विभाग में समायोजित कर विनियमितीकरण करने, श्रीनगर डिपो मेें हुई वित्तीय अनियमितताओं की थर्ड पार्टी से जांच कराकर अनियमितता को दबाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि निगम मुख्यालय की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक चालकों को राजकीय चालकों की भांति 4600 रुपये का ग्रेड पे देने की बात कही गई थी, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा है। शासन स्तर से पूर्व एसीपी संशोधित होने तक सांतवें वेतन आयोग के क्रम में जारी संशोधित सुनिश्चित कॅरियर प्रोन्नयन योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा चारधाम यात्रा के दौरान ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों का विशेष भत्ते का अग्रिम भुगतान, यात्रा पर जाने वाले संविदा व विशेष श्रेणी चालक परिचालकों को तीन सौ रुपये प्रतिदिन भुगतान, ऋषिकेश में डीजल पंप की स्थापन, यात्रा शुरू होने से पहले स्पेयर्स पार्ट्स की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा द्वेषपूर्ण तरीके से प्रतिकूल प्रविष्टियां दी जा रही हैं। संगठन क्षेत्रीय अध्यक्ष मैनपाल सिंह व मंत्री दिनेश पंत का कहना है कि यदि मांगों का 15 दिन के भीतर समाधान नहीं किया गया तो 24 अप्रैल से कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा।