{"_id":"5aaad4f64f1c1ba6758b5a27","slug":"61521145078-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ के स्कूलों में गैस चूल्हे पर पकेगा मिडडे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ के स्कूलों में गैस चूल्हे पर पकेगा मिडडे मील
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सरकार अब पहाड़ के स्कूलों में मध्याह्न भोजन (मिडडे मील) पकाने के लिए रसोई गैस कनेक्शन की व्यवस्था करने जा रही है। इसके लिए मैदानी जिलों के स्कूलों को आवंटित गैस कनेक्शन पहाड़ के स्कूलों को स्थानांतरित किए जाएंगे।
बता दें प्रदेश के मैदानी जिलों के प्राथिमक व जूनियर स्कूलों में मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ करार किया है। इसके तहत अक्षय पात्र फाउंडेशन इन स्कूलों में पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन की इस केंद्रीयकृत व्यवस्था के लिए चार किचन बनाए जाने हैं। इसके बाद प्रदेश के सात स्थानों सुद्धोवाला, डोईवाला, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, गदरपुर और सितारगंज के कुल 3729 स्कूलों के तीन लाख 58 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन मिलेगा। ऐसे में इन 3729 स्कूलों को गैस कनेक्शन की आवश्यकता नहीं रहेगी। सरकार इन्हीं गैस कनेक्शन को पहाड़ी क्षेत्रों के स्कूलों में स्थानांतरित करने की सोच रही है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि मैदानी स्कूलों में अक्षय पात्र योजना शुरू होने के बाद गैस कनेक्शन पहाड़ के स्कूलों में स्थानांतरित किए जाएंगे।