{"_id":"5a8f26814f1c1b3f658b461a","slug":"61519330945-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता विश्वास डाबर ने दर्ज कराया क्रास मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता विश्वास डाबर ने दर्ज कराया क्रास मुकदमा
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भाजपा नेता विश्वास डाबर ने बृहस्पतिवार रात शहर कोतवाली में बिल्डर के खिलाफ जालसाजी की धारा में क्रॉस मुकदमा दर्ज कराया है। डाबर के खिलाफ बिल्डर ने पहले से ही एग्रीमेंट के हिसाब से लाखों की रकम हड़पने का अपराध दर्ज कराया था। बिल्डर अनुज सिंघल ने अदालत के आदेश पर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता विश्वास डाबर के खिलाफ करीब 15 दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनुज सिंघल का आरोप है कि डाबर ने एग्रीमेंट कर राजपुर रोड पर एक बिल्डिंग बनवाई थी। बाद में डाबर ने एग्रीमेंट तोड़कर लाखों की रकम का भुगतान नहीं किया था। इस मामले में अब विश्वास डाबर ने अनुज सिंघल के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज करा दिया है। भाजपा नेता डाबर का आरोप है कि अनुज सिंघल ने फंसाने के लिए फर्जी एंग्रीमेंट तैयार कराया है।