फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘नेता चुने गए तो नहीं करेंगे लाभ के पद पर काम’

‘नेता चुने गए तो नहीं करेंगे लाभ के पद पर काम’

Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
‘नेता चुने गए तो नहीं करेंगे लाभ के पद पर काम’
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अगर हमें नेता चुना गया तो हम केवल शिक्षकों के कल्याण के लिए काम करेंगे। लाभ के कोई और पद ग्रहण नहीं करेंगे। हर महीने की सात तारीख को शिक्षकों के वेतन को लेकर संघर्ष किया जाएगा। ऐसे तमाम वादों के साथ डीएवी पीजी कॉलेज में शिक्षकों का एक गुट शिक्षक संघ के चुनाव के प्रचार में जुट गया है। दिन में पढ़ाने के बाद शाम को शिक्षकों के घर जाकर प्रचार किया जा रहा है।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ.अशोक कुमार श्रीवास्तव, सचिव प्रत्याशी डॉ.पारुल दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रत्याशी डॉ.सुनील कुमार और सहसचिव प्रत्याशी डॉ.हरिओम शंकर ने शिक्षक संघ चुनाव के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने शिक्षकों के वेतन न मिलने के मामले को प्रमुखता दी है। इसके अलावा पूर्व की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का परीक्षा नियंत्रक सहित तमाम लाभ के पद लेने को भी मुद्दा बनाते हुए वादा किया गया है कि वह सत्ता में आए तो ऐसे किसी लाभ के पद पर काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

ऐसे पदों पर दूसरे वरिष्ठ शिक्षकों का मौका दिलाएंगे। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से लगातार किए जाने वाले हस्तक्षेप को भी गलत ठहराते हुए सत्ता में आने पर इसके खिलाफ आवाज उठाने और शिक्षकों की कार्यप्रणाली में सुधार के प्रयास की बात कही है। उनका कहना है कि, चूंकि इस बार शिक्षक संघ का चुनाव निर्धारित दो वर्ष से करीब डेढ़ साल बाद हो रहा है, इसलिए उन्होंने इसे भी मुद्दा बनाया है। उन्होंने वादा किया है कि अगर सत्ता में आए तो बिना किसी लालच निर्धारित दो वर्ष पूरे होते ही चुनाव कराएंगे। शिक्षकों की फेडरेशन फुक्टा में बदलाव का वादा किया है। सभी प्रत्याशी दोपहर तक कक्षाएं लेने के बाद चुनाव प्रचार में जुट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मतदाता सूची पूरी, आज से मिलेंगे नामांकन पत्र
डीएवी कॉलेज के चुनाव अधिकारी डॉ.पीएस नेगी ने बताया कि शिक्षक संघ चुनाव के लिए 20 फरवरी को सुबह 11 बजे शिक्षकों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। इसी दिन नामांकन पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। 21 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नामांकन जमा होंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे से दोपहर दो बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। दोपहर तीन बजे नामांकन की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 23 फरवरी को कॉलेज में शिक्षक संघ के चुनाव सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होंगे। दोपहर 2:30 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed