फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड और नेपाल के बीच मजबूत होंगे व्यापारिक रिश्ते

उतराखंड और नेपाल के बीच मजबूत होंगे व्यापारिक रिश्ते

Sun, 04 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड और नेपाल के बीच मजबूत होंगे व्यापारिक रिश्ते
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड और नेपाल के बीच व्यापारिक रिश्ते मजबूत करने के लिए शनिवार को नेपाल के कंचनपुर चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री और उत्तराखंड उद्योग संघ के बीच व्यापार के आदान-प्रदान को लेकर सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इंडो-नेपाल ट्रेड फेयर एंड टूरिज्म फेस्टिवल के तहत शनिवार को होटल पैसिफिक में हुई बैठक में कंचनपुर चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सुरेश रावल ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच रोटी और बेटी का संबंध रहा है। दोनों देशों की भौगोलिक स्थिति एक जैसी है। उन्होंने उत्तराखंड के व्यापारियों से नेपाल में आकर व्यापार बढ़ाने को कहा। बताया कि नेपाल में 200 तरह की ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो कहीं भी नहीं पाई जाती है। नेपाल में अच्छे हाइड्रो पावर खोले जा सकते हैं। इसी कड़ी में पश्चिमी नेपाल में 3500 मेगावॉट हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। कहा कि नेपाल में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा हो सकता है।
विज्ञापन

वाणिज्य और व्यापार मंत्रालय नेपाल सरकार के उपसचिव शिवराज त्रिपाठी ने कहा कि नेपाल और उत्तराखंड सरकार को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। उत्तराखंड उद्योग संघ के अध्यक्ष पंकज गुप्ता और महासचिव अनिल गोयल ने कहा कि पिछले बार भी नेपाल से काफी उत्पाद यहां आए थे। संचालन केसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जंग बहादुर ने किया। इस दौरान कार्यकारी अधिकृत प्रेम सिंह भाट, स्थानीय को-ऑर्डिनेटर सूर्य बिक्रम शाही, अध्यक्ष गोरखा इंटरनेशनल सोशियो कल्चरल फाउंडेशन, विशाल थापा, राजीव अग्रवाल, दीपक सिंघल, अनिल मित्तल, निर्मला भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
इंडो-नेपाल ट्रेड फेयर एंड टूरिज्म फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान लोगों इसका भरपूर लुत्फ उठाया। हंशा ग्रुप ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, नेपाली, हिंदी व जौनसारी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मेले का समापन 12 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed