{"_id":"5a5bb96b4f1c1ba3268b46cc","slug":"61515960683-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी की सड़कों पर गूंजा जय जगन्नाथ का नाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी की सड़कों पर गूंजा जय जगन्नाथ का नाद
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
जय जगन्नाथ... के नाद से रविवार को द्रोणनगरी का माहौल भक्तिमय हो गया। मौका था श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति की ओर से निकाली गई भव्य 18वीं प्राचीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा का। परेड ग्राउंड से शुरू हुई रथयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और रथ खींचने में योगदान दिया। इस दौरान जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ, स्वामी जय जगन्नाथ... के उद्घोष से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
आतिशबाजी के बीच मधुबन आश्रम ऋषिकेश के स्वामी परमानंद दास महाराज के सान्निध्य में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वह तीसरी बार इस यात्रा में शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह देश का त्योहार है और जगन्नाथ यात्रा निकलने के चलते यह दिन और शुभ हो गया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की यात्रा में शामिल होना अनोखा और अद्भुत अहसास है। इस दौरान यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचा। रथ में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के सवार थे। रथ के आगे बच्चे ढोलक, मंजीरा आदि वाद्य यंत्र बजाते हुए चल रहे थे। स्वामी परमानंद महाराज के साथ श्रद्धालु खुशी में नाचते और भगवान के भजन गाते चल रहे थे। महिलाएं सिर पर कलश रखकर रथयात्रा के साथ चल रही थीं।
परेड ग्राउंड से शुरू होकर रथयात्रा कनक चौक और गांधी पार्क होते हुए घंटाघर पहुंची। यहां से पलटन बाजार, गांधी रोड, महाराजा अग्रसेन चौक होते हुए हरिद्वार रोड स्थित श्रीकृष्णा वेडिंग प्वाइंट पर रथयात्रा पहुंची। यहां भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को करीब एक घंटे का विश्राम दिया गया। यहां आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद श्री जगन्नाथ मंदिर, विष्णु विहार में रथयात्रा पहुंची। यहां ठाकुर जी की भव्य आरती हुई, जिसमें काफी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। यात्रा के संयोजक अजय भटनागर ने बताया कि यात्रा का समापन महोत्सव 20 जनवरी को होगा। इसमें राजस्थान से विक्की और पवन शर्मा आएंगे और संकीर्तन करेंगे। इस मौके पर एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
अन्य राज्यों से भी पहुंचे श्रद्धालु
जगन्नाथ रथयात्रा में केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भी रथ खींचा। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचे। सहारनपुर से आए रोहित अग्रवाल ने बताया कि वह हर रथयात्रा में हिस्सा लेने देहरादून आते हैं। हिसार से पहुंचे कमल जिंदल के मुताबिक, वह पिछले तीन रथयात्रा में शामिल हो चुके हैं।
--
दूसरे धर्मों के लोग भी हुए शामिल
रथयात्रा में केवल हिंदू ही नहीं, बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी शामिल हुए। सितारगंज से आए कासिम ने बताया कि हर धर्म प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। वह पिछली रथयात्रा में भी आए थे। वहीं, अमरजीत ने बताया कि वह पहली बार रथयात्रा में शामिल होने यमुना नगर से आए हैं। गांधी पार्क के पास से गुजर रहे कुछ विदेशी भी रथयात्रा में शामिल हुए।
--
फूलों के साथ किया स्वागत
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का भक्तों ने जगह-जगह फूलों के साथ स्वागत किया। रथयात्रा जहां-जहां से गुजरी, वहां अन्य लोगों ने फूल बरसाकर रथयात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति की ओर से लोगों को प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा समिति की ओर से फल भी प्रसाद के रूप में वितरित किए गए।
--
रथ के आगे मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भगवान जगन्नाथ को विशेष प्रसाद (खाजा) का भोग लगाया। इसके बाद उन्होंने सेवा करते हुए परेड ग्राउंड में भगवान जगन्नाथ के रथ के आगे झाड़ू से साफ-सफाई की। इसके अलावा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने भी सेवा की। इसके बाद सीएम ने यात्रा का शुभारंभ किया।
--
कीर्तन मंडली और डांडिया नृत्य ने बांधा समां
तीर्थनगरी ऋषिकेश स्थित मधुबन आश्रम के परमानंद महाराज की कीर्तन मंडली और डांडिया नृत्य ने रथयात्रा के दौरान समां बांध दिया। भगवान कृष्ण और राधा की झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्र्षित कर रही थी। इसके अलावा भगवान कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजे-धजे बच्चों ने जमकर नृत्य किया।
--
सेल्फी लेते दिखे बड़े और बच्चे
जगन्नाथ रथयात्रा की शुरुआत से लेकर अंत तक सभी सेल्फी लेते दिखाई दिए। बड़े हों या बच्चे सभी ने जमकर नृत्य किया और उसे अपने मोबाइल में कैद किया। इस दौरान ट्रस्टी राम कुमार अग्रवाल, नरेश बंसल, सुनील उनियाल गामा, विनय गोयल, संजय भटनागर, केके भटनागर, सुमित अग्रवाल, श्याम, इंद्रजीत, अवधेश सक्सेना, अखिल गुप्ता, श्यामसुंदर वाधवा, महेंद्र बाबा, अखिलेश अग्रवाल, ओपी गुप्ता, हरिराम गुप्ता, अजय गोयल, गोविंद मोहन, मोहन जोशी, यशपाल, कालूराम गोयल आदि मौजूद रहे।