{"_id":"5a4fd45e4f1c1b40198b5108","slug":"61515181150-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइफल मैन जसवंत सिंह की बायोपिक में दिखेगी भारत-चीन युद्ध की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइफल मैन जसवंत सिंह की बायोपिक में दिखेगी भारत-चीन युद्ध की झलक
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
महावीर चक्र विजेता राइफल मैन जसंवत सिंह रावत के जीवन पर बनने वाली फिल्म में चकराता की हसीन वादियां भी नजर आएंगी। जेएसआर प्रोडेक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में चकराता और बैटरखाई के आसपास भारत-चीन के युद्ध के दृश्य फिल्माए जाएंगे। सात जनवरी से 19 जनवरी के बीच फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय रावत ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। वर्तमान में रायपुर के कलिंग मैदान और एफआरआई में फिल्म की शूटिंग चल रही है। मालूम हो कि भारत-चीन युद्ध के दौरान चीन से लोहा लेते हुए राइफलमैन जसंवत सिंह रावत अरुणांचल प्रदेश में शहीद हो गए थे। पौड़ी गढ़वाल में जन्मे जसवंत सिंह रावत गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे।