फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   -तौल न होने पर भड़के गन्ना किसान, अधिकारियों को घेरा

-तौल न होने पर भड़के गन्ना किसान, अधिकारियों को घेरा

Thu, 21 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
-तौल न होने पर भड़के गन्ना किसान, अधिकारियों को घेरा
तौल न होने पर भड़के गन्ना किसान, अधिकारियों को घेरा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाल/ सेलाकुई।
रामपुर-शंकरपुर स्थित गन्ना तौल केंद्र पर बुधवार को पहुंचे गन्ना समिति के अधिकारियों को किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। समय पर गन्ने का उठान न होने से समेत कई मुद्दों को लेकर नाराज किसानों ने करीब चार घंटे तक अधिकारियों का घेराव किया।

रामपुर-शंकरपुर स्थित गन्ना तौल केंद्र पर पहले से पड़े गन्ने का तौल और ढुलान नहीं हो रहा है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। इस बीच सुबह करीब 10 बजे समिति के प्रबंधक कासिम अली, सुपरवाइजर सुभाष पाल और पर्यवेक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव तौल केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों को अपने बीच पाकर किसानों ने उन्हें घेर लिया और खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी। किसानों का कहना था कि केंद्र पर गन्ने के ढेर लगे हैं, लेकिन इनका तुलान और ढुलान नहीं हो रहा है। गन्ने के ढुलान के लिए पर्याप्त वाहनों की भी व्यवस्था नहीं की गई है। अधिकांश किसान गन्ने की कटाई कर चुके हैं, लेकिन प्रबंधन की लापरवाही के कारण समय से गन्ना मिल में नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने अधिकारियों को करीब दो बजे तक घेरे रखा। किसानों का आरोप है कि तौल न होने के चलते कुछ दिन पहले भी हंगामा हो चुका है, लेकिन अभ ीतक कोई समाधान नहीं निकाला गया है। इस दौरान समिति के प्रबंधक कासिम अली ने बृहस्पतिवार दोपहर तक केंद्र पर पड़े सभी गन्ने का उठान कराने के साथ ही नए सिरे से तौल शुरू कराने का आश्वासन दिया इसके बाद किसान शांत हुए। घेराव करने वालों में विजेंदर सिंह, विजयपाल, ईसम सिंह, रईस अहमद, सलीम अहमद, लियाकत अली, अनिल, राम,खिलावन, बाबूराम, शराफत अली, संजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed