फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   -गैर राज्यों के अभ्यर्थियों का पंजीकरण निरस्त करने की मांग

-गैर राज्यों के अभ्यर्थियों का पंजीकरण निरस्त करने की मांग

Fri, 15 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
-गैर राज्यों के अभ्यर्थियों का पंजीकरण निरस्त करने की मांग
गैर राज्यों के अभ्यर्थियों का पंजीकरण निरस्त करने की मांग
विज्ञापन

देहरादून/अमर उजाला ब्यूरो
बेरोजगार डिप्लोमा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने बाहरी राज्यों से डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थियों के पंजीकरण निरस्त करने की मांग को लेकर भारतीय चिकित्सा परिषद रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि मांगों पर अमल न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
भारतीय चिकित्सा परिषद रजिस्ट्रार कार्यालय में एकत्र हुए बेरोजगारों ने कहा कि रजिस्ट्रार कार्यालय में बाहरी राज्यों से अभ्यर्थियों के पंजीकरण किए जा रहे हैं। इससे उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में बाहरी राज्यों से डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थियों के पंजीकरण निरस्त किए जाएं। वहीं परिषद के रजिस्ट्रार को भी पद से हटाया जाए। बेरोजगारों ने कहा कि उनकी मांगों पर अमल न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन कर धरना देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद डिमरी, उपाध्यक्ष अवधेश जगूड़ी, महामंत्री गुरु भट्ट, संयुक्त मंत्री पवन राणा, कोषाध्यक्ष प्रभा जगूड़ी, संगठन मंत्री दीपक थपलियाल, योगराज राणा, प्रशंशा पंवार, पूजा डबराल, संदीप बहुगुणा, विजय रावत, पवन, मुकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-----------
जिन चार अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया है वह उत्तराखंड मूल के हैं। कोर्ट के आदेश पर पंजीकरण किया गया है। हालांकि अभ्यर्थियों ने बाहर के राज्यों से डिप्लोमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र दत्त मैठाणी, रजिस्ट्रार भारतीय चिकित्सा परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed