{"_id":"595e6a074f1c1b805b8b4731","slug":"61499359751-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वर्ष से लापता व्यक्ति को परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वर्ष से लापता व्यक्ति को परिजनों को सौंपा
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। 12 वर्षों से घर से लापता एक व्यक्ति को गौचर चौकी पुलिस परिजनों के सुपुर्द किया। व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था।
गौचर नगर में तीन दिनों से एक व्यक्ति घूम रहा था जो मानसिक रूप से बीमार लग रहा था। बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल और अन्य पुलिस कर्मियों ने जब इस व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपने आप को कांडा मैखुरा गांव का रहने वाला बताया। पुलिस ने उसकी दाढ़ी बनवाई और बाल कटवाए, इसके बाद उसके घर का पता ढूंढना शुरू किया। चौकी प्रभारी सेमवाल ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक लंगासू क्षेत्र के अंतर्गत कांडा मैखुरा गांव के ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों से संपर्क करने पर पता चला कि यह व्यक्ति कांडा मैखुरा गांव निवासी हरीश नैनवाल उम्र 40 वर्ष पुत्र खेमानंद नैनवाल है। वह घर से किसी को बिना बताए ही कही चला गया था और तब से लापता था। हरीश के बारे में पता चला कि वह कई दिनों से कर्णप्रयाग क्षेत्र में घूम रहा था, लेकिन हुलिया बदला होने से कोई उसे पहचान नहीं सका। चौकी प्रभारी ने बताया कि हरीश बातचीत कर रहा है लेकिन थोड़ा मानसिक रूप से बीमार है। गौचर चौकी पुलिस ने लंगासू पुलिस चौकी को सूचना कर हरीश को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।