फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रों ने प्राचार्य को बनाया बंधक

छात्रों ने प्राचार्य को बनाया बंधक

Thu, 06 Jul 2017 09:47 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने प्राचार्य को बनाया बंधक
कोटद्वार (ब्यूरो)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड की प्रवक्ता द्वारा छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत के बाद कार्रवाई न होने से गुस्साए छात्रों ने प्राचार्य को डेढ़ घंटे कार्यालय में बंधक बनाए रखा। उन्होंने वन मंत्री हरक सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महाविद्यालय के बीएड की प्रवक्ता के खिलाफ बीएड के छात्रों का क्रमिक अनशन जारी रहा। छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। छात्र उस समय भड़क गए जब छात्र महाविद्यालय बंद कराने के लिए प्राचार्य कक्ष में गए, तो प्राचार्य ने महाविद्यालय बंद करने से मना कर दिया। जिस पर छात्र भड़क गए और उन्होंने प्राचार्य को करीब चार अन्य शिक्षकों के साथ प्राचार्य कक्ष के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद छात्रों ने वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से मिलकर प्रवक्ता की शिकायत की और छात्र हित में प्रवक्ता का महाविद्यालय से तबादला करने की मांग की। जिस पर वन मंत्री ने एसडीएम और सीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महाविद्यालय पहुंचे एसडीएम राकेश तिवारी और सीओ जेआर जोशी ने बीएड छात्रों और प्राचार्य से मामले की जानकारी ली। छात्रों ने कहा कि वे लगातार आंदोलन कर अभद्र व्यवहार करने वाली प्रवक्ता को हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने एसडीएम को सोमवार तक प्रवक्ता का तबादला नहीं होने पर मंगलवार से अनशन की चेतावनी दी। प्राचार्य डा. एमएस रौतेला ने कहा कि मामले में कमेटी बनाई गई है, कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उनको सौंपी और उन्होंने रिपोर्ट को डायरेक्टर को भेज दिया है। एसडीएम राकेश तिवारी ने छात्रों को समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक सौरभ नौडियाल, जिला संयोजक शांतनु थपलियाल, नीरज ढौडियाल, कौशिल बेबनी, गौरव जोशी, पंकज नेगी, सौरभ डबराल, पंकज जुयाल, आशीष कुमार, विमलेश चौहान, नरेश चंद्र आर्य, संतोष कुमार, मनीष कुमार, वामदेव सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed