{"_id":"594a9d0c4f1c1b29548b4730","slug":"61498062092-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य के विकास के लिए काम करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य के विकास के लिए काम करें अधिकारी
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री के तौर पर अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए काम करें। कांवड़ मेले से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सीसीआर में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि कांवड़ के लिए सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान बनाया जाए। एनएच के कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में जहां पर समस्या हो रही है, लिखित रूप में अवगत कराएं ताकि उच्च स्तर से उसका समय पर समाधान हो सके। कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि सड़कों के पेच वर्क, कांवड़ पटरी पर झाड़ी कटान, पथ प्रकाश, पेयजल आदि की जिम्मेदारी जिन जिन विभागों को दी गई है, उसे समय पूरी कर लें। बैठक में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने रुड़की सिविल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग रखी। साथ ही डॉक्टरों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की दिक्कत भी उठाई। मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने हास्पिटल की सुविधा न होने, लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने भोगपुर से बालावाली तक तटबंध की जर्जर अवस्था, शुद्ध पेयजल की कमी, पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कलियर में पुल निर्माण की मांग रखी।
बैठक में विधायक आदेश चौहान, ममता राकेश, प्रदीप बत्रा, देशराज कर्णवाल, फुरकान अहमद, काजी निजामुदीन, हरिद्वार के मेयर मनोज गर्ग, रुड़की के मेयर यशपाल राणा, मुख्य विकास अधिकारी नितिन भदौरिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा. ललित नारायण मिश्र, डीएसओ राहुल शर्मा, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद मीसम आदि अधिकारी मौजूद थे।