फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   57 pilgrims stopped in Herbertpur

Dehradun News: हरबर्टपुर में रोके गए यमुनोत्री जा रहे 57 तीर्थयात्री

Mon, 30 Jun 2025 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
57 pilgrims stopped in Herbertpur
बड़कोट में बादल फटने और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तहसील प्रशासन ने यमुनोत्री जा रहे 57 तीर्थयात्रियों को हरबर्टपुर बस अड्डे पर रोक लिया। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर तीर्थयात्रियों से संयम बरतने की अपील की। विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी बस अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन


रोके गए तीर्थ यात्रियों में बैंगलोर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने तीर्थयात्रियों को मौसम और पहाड़ी क्षेत्रों में मार्गों की स्थिति की जानकारी दी। कहा कि मौसम साफ होने तक यात्रा पर न जाएं। उधर, तीर्थयात्रियों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन देते हुए यात्रा के लिए आगे नहीं बढ़ने पर सहमति जताई। इसके बाद कुछ तीर्थयात्रियों को हरबर्टपुर में ही रोक लिया गया, जबकि अधिकतर यात्री अपने स्तर से पहले से की गई व्यवस्थाओं के आधार पर देहरादून व पछवादून के विभिन्न होटलों में चले गए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग से मिल रही सूचनाओं व शासन के दिशा-निर्देशन में यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed