{"_id":"683218e86c4d3fcf4b0fa946","slug":"54-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-womans-account-by-pretending-to-be-her-husbands-friend-dehradun-news-c-5-1-drn1031-698990-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पति का दोस्त बताकर महिला के खाते से निकाल लिए 54 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पति का दोस्त बताकर महिला के खाते से निकाल लिए 54 हजार रुपये
विज्ञापन
I
IIमहिला को रकम जमा करने के फर्जी मैसेज भेजकर लौटाने के नाम पर लगाई चपत
I
I
I
Iसाइबर ठग ने खुद को पति का दोस्त बताकर महिला को कॉल किया और उनके खाते से 54 हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने महिला के खाते में रकम जमा करने के फर्जी मैसेज भेजे। इसके बाद इस रकम को वापस लेने के लिए लिंक भेज दिया।
I
I
I
Iमहिला ने लिंक पर क्लिक किया तो बारी-बारी से यह रकम खाते से निकल गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुजराड़ा मानसिंह सहस्रधारा रोड की रहने वाली महिला ने साइबर थाना पुलिस से शिकायत की थी। उन्हें 19 मई को एक कॉल आया था। इसमें कॉल करने वाले ने बताया कि वह उनके पति का दोस्त है और चंडीगढ़ से बोल रहा है। कहा गया कि महिला के पति ने उनका नंबर दिया है, जिस पर 15 हजार रुपये भेजने के लिए कहा है। कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर 10 हजार रुपये जमा होने का टेक्स्ट मैसेज आया, लेकिन यह रकम खाते में नहीं आई।
I
Iइस पर महिला ने सवाल किया तो व्यक्ति ने कहा कि थोड़ी देर में खाते में भी आ जाएंगे। आगे कहा कि वह पांच हजार रुपये और भेज रहा है। अगले ही पल महिला को मैसेज मिला कि उनके खाते में 50 हजार रुपये जमा किए गए हैं। थोड़ी देर बाद फिर से उस व्यक्ति का कॉल आया। उसने महिला से कहा कि पांच की जगह 50 हजार रुपये जमा हो गए हैं, लिहाजा 45 हजार रुपये वापस कर दो। इसके लिए ठग ने उन्हें एक क्यूआर कोड भेज दिया। महिला ने क्यूआर कोड के माध्यम पैसे भेजने चाहे तो असफल हो गईं।
विज्ञापन
I
I
I
Iइसके बाद महिला ने फोन कर उसे यह बात बताई। इस पर ठग ने कहा कि चिंता मत करो वह एक लिंक भेज रहा है। इस पर क्लिक करेंगे तो पैसे आ जाएंगे। महिला ने लिंक पर क्लिक किया तो पहली बार में 499 रुपये कट गए। अगले ही पल 12746 रुपये और इसके बाद 10 हजार रुपये खाते से कट गए। इसी तरह बारी-बारी से 54 हजार 192 रुपये महिला के खाते से निकल गए। एसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि साइबर थाने की जांच के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है।I