फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   52 cadets from uttarakhand join passing out parade in ima.

उत्तराखंड देगा देश को 52 जांबाज अफसर, पीओपी कल

Fri, 10 Jun 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Jun 2016 09:19 AM IST
सार

  • आईएमए से ऑफिसर देने में कम जनसंख्या वाले राज्यों में पहले नंबर पर है उत्तराखंड 
  • यूपी के सर्वाधिक 98 जांबाज बनेंगे सेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
52 cadets from uttarakhand join passing out parade in ima.
सैन्य अकादमी में शनिवार को पीओपी होगी। - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड से इस बार उत्तराखंड 52 जांबाज ऑफिसर देश की सेनाओं को देने जा रहा है। जनसंख्या घनत्व के हिसाब से देखें तो उत्तराखंड देश को सबसे ज्यादा जांबाज देने वाले राज्यों के शीर्ष पर दस वर्षों से जमा हुआ है।

विज्ञापन


आईएमए की पासिंग आउट परेड शनिवार को होने जा रही है। परेड में रिव्यूइंग ऑफिसर के तौर पर ले. जन. सरथ चंद्र सलामी लेंगे। इस बार उत्तराखंड से देश को 52 जांबाज अफसर मिलेंगे।
विज्ञापन


यूपी के सर्वाधिक 98 जेंटलमैन कैडेट्स पासआउट होंगे। जनसंख्या के लिहाज से छोटे राज्यों में शुमार उत्तराखंड का इतनी बड़ी संख्या में ऑफिसर देना मिसाल है। बिहार और हरियाण से 60-60 जांबाज ऑफिसर सेना का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेड के रिव्यूइंग ऑफिसर होंगे ले. जन. सरथ चंद्र

52 cadets from uttarakhand join passing out parade in ima.
कमांडेट परेड का निरीक्षण करते लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी - फोटो : अमरउजाला

आईएमए की पासिंग आउट परेड में इस बार जीओसी-सी ले. जन. सरथ चंद्र रिव्यूइंग ऑफिसर होंगे। सेना में रहते हुए उन्होंने काउंटर इमरजेंसी ऑपरेशन किलो फोर्स में अपनी बहादुरी का दम दिखाया। वह विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ले. जन. चंद्र गजराज कॉर्प्स को कमांड कर चुके हैं। 

किस राज्य से कितने जांबाज
उत्तरप्रदेश : 98     
बिहार : 60
हरियाणा : 60     
उत्तराखंड : 52
महाराष्ट्र : 36     
राजस्थान : 35
हिमाचल प्रदेश : 32     
पंजाब : 27
तमिलनाडु : 21     
दिल्ली : 20
केरल : 16     
जम्मू कश्मीर : 15
मध्यप्रदेश : 14     
कर्नाटक : 13
पश्मिच बंगाल : 13     
आंध्र प्रदेश : 8
झारखंड : 8     
उड़ीसा : 7
आसाम : 6     
चंडीगढ़ : 4
छत्तीसगढ़ : 4     
गुजरात : 4
तेलंगाना : 4     
मणिपुर : 2
अरुणाचल प्रदेश : 1
नेपाल : 1
गोवा : 1
मेघालय : 1
मिजोरम : 1
नागालैंड : 1

विदेशी कैडेट
अफ गानिस्तान : 27
भूटान : 10     
ताजिकिस्तान : 5
मॉरीशस : 1
मालदीव : 1
लेसोथो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed