{"_id":"5cddc9f1bdec22072f09ff2d","slug":"51558039025-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक प्राप्त हो सके केवल 67 फीसदी पोस्टल बैलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक प्राप्त हो सके केवल 67 फीसदी पोस्टल बैलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
लोकसभा चुनाव में जारी कुल 12329 सर्विस वोटरों के पोस्टल बैलेट में से 15 मई तक केवल 67 फीसदी मतपत्र ही प्राप्त हुए हैं। पोस्टल बैलेट 23 मई मतगणना के दिन सुबह आठ बजे तक जमा कराए जा सकेंगे। इसके बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बृहस्पतिवार को विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ मतगणना कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट एम. जफर खान ने निर्वाचन मानक के अनुसार स्वीकृत या रद्द होने के विभिन्न कारणों की जानकारी दी। बताया कि इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा सर्विस वोटर के लिए विशेष प्रक्रिया अमल में लाई गई है। इसका नाम ईटीपीबीएस है। इस कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया में पोस्टल बैलेट का क्यूआर कोड स्कैन कर सत्यापन किया जाना है। सबसे पहले ईटीपीबीएस का सत्यापन कर पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद ईवीएम और वीवीपैट की गणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि इस बार कुल 12329 सर्विस वोटरों को पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे। इनमें से 8345 पोस्टल बैलेट 15 मई तक मिल चुके हैं। इसके अलावा 7455 मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे। 15 मई तक कुल 6511 मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त बीर सिंह बुदियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, माकपा सहित क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।