{"_id":"5ca117c5bdec22141b2b5ee8","slug":"51554061253-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं नचदा श्याम के नाल आज मैनू नच लेन दे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं नचदा श्याम के नाल आज मैनू नच लेन दे...
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विश्व जागृति मिशन की ओर से रविवार को इंदिरा नगर में आयोजित सत्संग में भजन गायक तजेंद्र हरजाई, चंद्रमोहन आनंद, प्र्रेम भाटिया, भूपेंद्र चड्ढा, सुषमा भाटिया और शशी शर्मा ने मैं नचदा श्याम के नाल आज मैनू नच लेन दे, गुरु के गान से तेरा मन झूम जाएगा...आदि भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया।
सत्संग में मिशन के आचार्य कुलदीप पांडेय ने कहा कि दुख मानव की संपत्ति है। दुख के चलते ही मनुष्य भगवान के चरणों में जाकर अपना मानव जन्म लेना सार्थक समझता है। वहीं इस मौके पर सचिवालय से उप सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए जीएन पंत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिशन के प्रधान सुधीर शर्मा, गोयल नंद पंत, रमेश मेहता, हरेंद्र सिंह पुंडीर, विजय भूषण, गंगाधर जोशी, तारा जोशी, शालिनी कपूर, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।