फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरा और तनुष एकेडमी के बीच खिताबी मुकाबला आज

देहरा और तनुष एकेडमी के बीच खिताबी मुकाबला आज

Sun, 31 Mar 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
देहरा और तनुष एकेडमी के बीच खिताबी मुकाबला आज
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरा कंबाइंड और तनुष क्रिकेट एकेडमी के बीच खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। शनिवार को देहरा कंबाइंड ने गिरीश रतूड़ी के 17 गेंदों में 65 रन और बी. राज के 44 गेंदाें में 79 रनों के दम पर 217 रनों का स्कोर खड़ा किया। राव एकेडमी को 174 रनों पर समेट कर मुकाबला 43 रनों से जीतकर चौथा स्व. नवनीश खंडूरी-मनोज कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। तनुष एकेडमी की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।

रेंजर्स ग्राउंड पर चल रहे टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल राव एकेडमी और देहरा कंबाइंड के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए देहरा कंबाइंड ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 217 रन बनाए। टीम के लिए गिरीश और बी. राज के अलावा सचिन ने 21, गौरव नेगी ने 19 व विपिन ने 16 रनों की पारी खेली। राव के गेंदबाज आदित्य, भानू और गौरव सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। 218 के जवाब में उतरी राव एकेडमी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन ही बना पाई और मुकाबला 43 रनों से हार गई। टीम की ओर से आशीष पाल ने 58, संजय ने 31, भानू ने 24 व आनंद ने 21 रनों का योगदान दिया। देहरा के लिए अभय ने चार व बी. राज ने दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed