{"_id":"5c3f9018bdec227353189ce1","slug":"51547669528-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन में फिर मिलीं अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी निकेतन में फिर मिलीं अनियमितताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी निकेतन में फिर मिलीं अनियमितताएं
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने बुधवार को नारी निकेतन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संवासिनियों के पांव में न जूते मिले और न परिसर में सफाई। इसके अलावा भी कई अनियमितताएं मिलने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए जल्द व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।
बुधवार दोपहर में आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल व अनुसचिव कामिनी केदारपुर स्थित नारी निकेतन पहुंचीं। अध्यक्ष के आने की भनक लगते ही नारी निकेतन का स्टॉफ व्यवस्थाओं को दुुरुस्त करने में जुट गया, लेकिन फिर भी कई खामियां रह गई। परिसर में टहल रहीं संवासिनियों के पांवों में जूते नहीं मिले, न ही उनके रहन-सहन की उचित व्यवस्था की गई। इस पर आयोग अध्यक्ष भड़क उठीं और उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शीघ्र सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नारी निकेतन में व्याप्त अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।