फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 16 का चयन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 16 का चयन

Sun, 16 Dec 2018 01:55 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 16 का चयन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 16 का चयन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से 26वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन यूकॉस्ट के विज्ञान धाम परिसर में किया गया, जिसमें राज्य के सभी 13 जिलों के 95 विकास खंडों के 144 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। विज्ञान कांग्रेस के दौरान 16 बाल विज्ञानियों का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करने के लिए चयन किया गया, जो भुवनेश्वर में 27 दिसंबर से आयोजित होगी।
विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ करते हुए यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस युवा वैज्ञानिकों के लिए एक ऐसा मंच है जो उनकी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका देता है। बच्चों को वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रदर्शित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर बड़ोनी ने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा व जागरुकता को किसी भी मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिले तो करना चाहिए।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 144 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया जिसमें 50 छात्र और 94 छात्राएं शामिल हुए। जिनमें से विशेषज्ञों ने 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया। ये सभी भुवनेश्वर में 27 दिसंबर से आयोजित होने वाली पांच दिवसीय 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। बाल विज्ञान कांग्रेस में उपस्थित डॉक्टर पीयूष जोशी, डॉक्टर कीर्ति जोशी, डॉ मनमोहन रावत, डॉ अंजू रावत, डॉ शंभू नौटियाल, डॉक्टर कैलाश नारायण भारद्वाज, सुमन रावत ने बाल वैज्ञानिकों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूकॉस्ट के जनसंपर्क अधिकारी रमेश पोखरियाल ने बताया कि 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हर्ष, मनोरमा, आशीष पोखरियाल, अदिति पांडे, नेहा कोठारी, आशीष पाल, विनय जोशी, अंजू बिष्ट, नेहा सेमवाल, सिमरन, पार्थ जोशी, आशा नेगी, कुंती साहनी, हर्षिता तिवारी, सोनल मेहता, धीरज गरकोटी का चयन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान योगी अमृतराज ने योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed