{"_id":"5c0ad75dbdec22413d18fae9","slug":"51544214365-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में नहीं रिलीज हुई ‘केदारनाथ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में नहीं रिलीज हुई ‘केदारनाथ’
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विवादों से घिरी फिल्म केदारनाथ शुक्रवार को दून में प्रदर्शित नहीं हुई। इससे फिल्म की एडवांस टिकट बुक करा चुके लोगों को निराश लौटना पड़ा। वहीं सिनेमाघर संचालकों का कहना है कि एडवांस टिकट बुकिंग की रकम दर्शकाें के बैंक खाते में वापस कर दिए जाएंगे।
बता दें, निर्देशक अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म केदारनाथ सात दिसंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन हिंदू संगठनों के विरोध के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर दून में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक के निर्देश बीते बृहस्पतिवार को दिए गए थे। हिंदू संगठनों के सदस्यों का कहना है कि फिल्म निर्माता ने केदारनाथ धाम में फिल्म की शूटिंग करके करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है।
वहीं फिल्म प्रदर्शित नहीं होने पर इंदिरानगर स्थित विकास मॉल के कार्निवल सिनेमाघर के मैनेजर राहुल ने बताया कि फिल्म रिलीज होने के पहले ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा रही थी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ऑनलाइन टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है। एडवांस टिकट बुक करा चुके लोगों का पैसा रिफंड करने के लिए संबंधित बुकिंग साइट को मेल के जरिए निर्देश दे दिए गए हैं। टिकट वापसी की धनराशि लोगों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद हटा लिए थे पोस्टर, बैनर
सिनेमाघरों के मैनेजरों ने बताया कि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए कुछ संगठनों से जुडे़ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बीते कई दिनों से आपत्ति जता रहे थे। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगने की दशा में सिनेमाघरों से फिल्म से जुडे़ पोस्टर, बैनर हटा दिए गए हैं।
पुलिस ने नहीं की कोई व्यवस्था
भले ही दून में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लग गई हो, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से शहरभर के सिनेमाघरों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। हालांकि शुक्रवार को शहर के किसी भी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स से विवाद की सूचना नहीं मिली। विकास मॉल के कार्निवल सिनेमा में बृहस्पतिवार देर रात तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग जारी थी। इसमें लगभग 175 टिकट बुक किए जा चुके थे। जबकि अन्य किसी भी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में एडवांस टिकट बुकिंग की सूचना नहीं है।