फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिला स्वास् थ्य महिला को 5400 रुपये का ग्रेड पे

महिला स्वास् थ्य महिला को 5400 रुपये का ग्रेड पे

Fri, 23 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
महिला स्वास्
थ्य महिला को 5400 रुपये का ग्रेड पे
महिला स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा 5400 का वेतनमान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारियों को 5400 रुपये का वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसी महिला स्वास्थ्य कर्मी जिनकी सेवानिवृत्ति में महज तीन साल का समय बचा है, उन्हें छह माह का प्रशिक्षण नहीं करना होगा। इसके अलावा जन स्वास्थ्य उपचारिका के लिए तीन वर्षीय प्रशिक्षण को अब तीन साल से घटाकर एक साल कर दिया गया है। सचिव नितेश कुमार झा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सचिवालय में स्वास्थ्य महानिदेशक की मौजूदगी में उत्तराखंड मातृ एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महिला संघ के पदाधिकारियों की वार्ता हुई जिसमें तमाम मुद्दों पर सहमति बनी।
बैठक में सहमति बनी थी कि ऐसी महिला स्वास्थ्यकर्मी जिनकी सेवानिवृत्त के लिए तीन साल बाकी रह गए हैं, उन्हें छह माह के प्रशिक्षण के लिए छूट प्रदान की जाए। जन स्वास्थ्य उपचारिका के तीन वर्षीय प्रशिक्षण को भी एक साल किया जाए। स्वास्थ्य विभाग में पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के रिक्त पदों पर आवश्यकता के अनुसार महिला स्वास्थ्यकर्मियों का समायोजन करते हुए पदोन्नति की जाए। इसके अलावा महिला स्वास्थ्यकर्मियों की नियमावली में संशोधन किया जाए।
विज्ञापन

नितेश कुमार झा ने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य महानिदेशक को निर्देशित किया कि समझौता वार्ता में जिन मुद्दों पर सहमति बनी है, उन पर जल्द कार्यवाही पूरी की जाए। बैठक में सचिव नितेश कुमार झा के अलावा स्वास्थ्य महानिदेशक निदेशक डॉक्टर अंजलि नौटियाल, निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, संयुक्त निदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह, मातृ एवं शिशु परिवार कल्याण कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी मटूडा, सचिव देवेश्वरी रावत, चित्रा राणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed