{"_id":"5bcf561dbdec22693a663a87","slug":"51540314653-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी नीतू ने शक्ति प्रदर्शन के साथ कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी नीतू ने शक्ति प्रदर्शन के साथ कराया नामांकन
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी नीतू रावत ने मंगलवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ दो सेटों में अपना नामांकन कराया। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी की ओर से बड़ी संख्या में कोटद्वार पहुंचे समर्थकों ने शहर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर कोटद्वार के विधायक एवं वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत और यमकेश्वर की पूर्व विधायक विजया बड़थ्वाल भी मौजूद रहे।
मंगलवार को करीब एक बजे लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत की पत्नी नीतू रावत सैकड़ों की तादात में अपने समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने तहसील परिसर पहुंची। इससे पूर्व उन्होंने कोटद्वार में रैली निकालकर अपनी ताकत का अहसास कराया। भाजपा की ओर से रैली में सभी पदाधिकारी और टिकट न मिलने से खफा अधिकतर महिला नेत्रियों को शामिल कर पार्टी में एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया। रैली में नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष रश्मि राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख भुवनेश खरक्वाल सहित भाजपा के सभी पार्षद पद के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने नीतू रावत के समर्थन में नारेबाजी की। तहसील पहुंचकर नीतू रावत ने रिटर्निंग अधिकारी एडीएम पौड़ी रामजी शरण शर्मा को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
नामांकन करने के बाद मालवीय उद्यान में क्षेत्रीय विधायक डा. हरक सिंह रावत ने नीतू रावत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत कोटद्वार में पहली मेयर भाजपा की नीतू रावत बनेगी।