{"_id":"5bc8ef75bdec22693a66375a","slug":"51539895157-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसीपी में 135 छात्रों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसीपी में 135 छात्रों ने किया रक्तदान
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
दून डिफेंस करियर प्वाइंट में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में 135 छात्रों ने रक्तदान किया। डीएल रोड स्थित संस्थान में शिविर का शुभारंभ स्थानीय विधायक खजान दास और निदेशक जेपी नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया।
जेपी नौटियाल ने बताया कि संस्थान युवाओं को देश सेवा के साथ ही समाज सेवा के लिए भी तैयार करता है। हर साल बड़ी संख्या में छात्र संस्थान से पढ़कर विभिन्न सेनाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करते हैं। विधायक खजान दास ने छात्रों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। आयोजन में विशाल गुप्ता, आशुतोष ममगाईं, एलएम जखवाल, बीके बहुगुणा, केपी उनियाल, संध्या डंगवाल, एमएम लांबा, विनीता माहेश्वरी, राजेंद्र जैन, राजेश गुजराल, संजय टोलिया समेत शिक्षक व छात्रों ने सहयोग दिया।