फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ईंटों के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी

ईंटों के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी

Sat, 13 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
ईंटों के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक महिला ने परिचित युवक पर ईंटों के नाम पर एक लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बलेडी निवासी ममता ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति घनश्याम गांव के पास ही ईंट भट्ठा पर काम करते थे, जिनकी दो साल पहले मौत हो गई थी। महिला ने बताया कि उसके पति के कारण ईंट भट्ठा वाला परिचित है। उसने बताया उसके पति के पास बहादराबाद क्षेत्र का एक युवक आता जाता था। वह दो माह से ईंटे खरीदने के लिए उसके घर के चक्कर काट रहा था। इसलिए वह उक्त युवक को ईंट भट्ठा मालिक के पास ले गई। उसने ईंट भट्ठा मालिक से उसका परिचय कराया। महिला ने तहरीर में बताया कि युवक ने उससे कहा कि वह ईंट पहुंचने के बाद एक सप्ताह के अंदर ईंट भट्ठा मालिक को भुगतान कर देगा। हफ्तेभर बाद महिला के पास भट्टा मालिक का फोन आया। और भुगतान नहीं होने की बात कही। इस पर महिला ने उस युवक को फोन किया। युवक ने महिला को बताया कि वह भुगतान कर चुका है। महिला का कहना है कि अब आरोपी युवक का फोन बंद है। वह पांच दिन से लगातार फोन कर रही है। कोतवाली अमरजीत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed