{"_id":"5bb67a4c867a55290f38a8e2","slug":"51538685516-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीएम देहरादून और डीएवी पीजी कॉलेज जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीएम देहरादून और डीएवी पीजी कॉलेज जीते
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में आईटीएम देहरादून और डीएवी पीजी कॉलेज ने मुकाबले जीतकर पूरे अंक हासिल किए। बृहस्पतिवार को अंबेडकर स्टेडियम में टूर्नामेंट के दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में आईटीएम ने टॉस जीतकर एमकेपी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलते हुए एमकेपी ने निर्धारित 15 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। टीम के लिए शुभी बिष्ट ने 26, सीमा रावत ने 15 और हिमानी ने 13 रनों का सहयोग किया। आईटीएम की गेंदबाज पारुल ने दो और सीमा एक विकेट लेने में सफल रहीं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीएम की दोनों ओपनर बल्लेबाज नाबिला और पारुल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं। इसके बाद सीमा ने 24 और निकिता ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में एमकेपी ने अतिरिक्त के रूप में 55 रन लुटाए। इस तरह आईटीएम ने मुकाबले को सात विकेट से जीत लिया। वहीं, दूसरा मैच डीएवी पीजी कॉलेज और गवर्नमेंट पीजी उत्तरकाशी के बीच हुआ। इस मुकाबले में डीएवी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 128 रन बनाए। शिवानी ने सर्वाधिक 34 और आरती ने 24 रन बनाए। 58 रन अतिरिक्त के रुप में आए। उत्तरकाशी की ओर से स्मिता ने दो विकेट चकटाए। जवाब में उत्तरकाशी की टीम 61 रन ही बना पाई और मुकाबला 67 रनों से हार गई। टीम के लिए आरुणा ने 10 और स्मिता ने 07 रन बनाए। डीएवी की ओर से आरती दो, मनजोत और आकांक्षा एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहीं।