{"_id":"5b95738b867a557f373dadc4","slug":"51536521099-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलियर के माजरी में परिवार को बंधक बना लाखों की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलियर के माजरी में परिवार को बंधक बना लाखों की डकैती
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
कलियर थाना क्षेत्र के माजरी गांव में शनिवार देर रात नकाबपोश करीब एक दर्जन बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की और लाखों की डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने परिवार की महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। करीब एक घंटे तक तांडव मचाने के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने मोबाइल से वारदात की सूचना पूर्व ग्राम प्रधान पति को दी। डकैती की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में डीआईजी अजय रौतेला और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना कर परिवार से जानकारी ली। उधर, मारपीट में परिवार के मुखिया की हालत गंभीर है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कलियर थाना क्षेत्र के माजरी गांव में गुम्मावाला मार्ग पर महिपाल सैनी परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी सुदेशना, दो बेटे अनुज व उनकी पत्नी रानी, अर्जुन व उनकी पत्नी रूबी समेत पोता सक्षम और डेढ़ माह की पोती तुलसी हैं। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे लाठी डंडों से लैस एक दर्जन बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। एक बदमाश रसोई की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर घुसा और घर का मेन गेट खोला दिया। इसके बाद बाहर खड़े बदमाश घर में घुसे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। मारपीट के बाद बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद एक दिन पूर्व बेची गई भैंस की 26 हजार की रकम मांगी। रकम जानकारी देने पर बदमाशों ने घर के सभी कमरों में घुसकर अलमारी और बेड की तलाशी ली। बदमाश ने कमरों में रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवर और करीब 40 हजार की नकदी निकाल ली।
सबका मोबाइल छीन लिया:
बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल भी छीन लिए और सिम निकालकर मोबाइल व सिम को तोड़ दिया। इसके बाद मेन गेट को बाहर से बंद कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। एक मोबाइल बदमाशों ने हाथ नहीं लगा, जिससे परिवार के सदस्यों ने पूर्व ग्राम प्रधान पति अश्वनी सैनी को वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और कलियर पुलिस को सूचना दी। डकैती की सूचना पाकर आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से लहूलुहान महिपाल, सुदेशना, अर्जुन, अनुज, रानी को अस्पताल पहुंचाया, जहां महिपाल की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्यों का संकलन किया है।
विज्ञापन
कोट:
मामला बेहद गंभीर है। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर मारपीट करने के बाद डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस और विशेष जांच दल को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में किसी गिरोह के साथ ही पुरानी रंजिश के एंगल पर भी जांच चल रही है। फिलहाल पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
- अजय रौतेला, डीआईजी, गढ़वाल