फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

Tue, 31 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हर हर महादेव से गूंजे शिवालय
हर हर महादेव से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सावन के प्रथम सोमवार को शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए भक्त उमड़ पड़े। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गईं थीं। सभी शिवालय हर हर महादेव, बम बम भोले... के जयकारों से गूंजते रहे। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
गढ़ी कैंट स्थित टकेश्वर मंदिर में तड़के चार बजे से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालु लाइनों लगे हुए हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। मंदिर के महंत कृष्ण गिरि महाराज ने बताया कि और प्रतिदिन मंदिर में सुबह शाम पूजा अर्चना की जाती है। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

केदारपुर स्थित सिद्धपीठ श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पंडित संजय खंखरियाल ने प्रात: चार बजे दोमुखी शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। उसके बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर रुद्राभिषेक किया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सावन मेें मंदिर परिसर में विशेष इंतजाम भी किए हुए हैं। इसी के साथ सुबह से मंदिर में मोहब्बेवाला, मोथरोवाला कीर्तन मंडली की ओर से भजत कीर्तन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी डाकरा स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में तड़के चार बजे से पूजा शुरू की गई। मंदिर के महंत विश्वनाथ योगी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ को पंचामृत, गंगाजल से अभिषेक किया गया। साथ ही संसार में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद नाग देवता की पूजा की गई। मंदिर में दोपहर बाद महंत योगी ने शिव महापुराण कथा सुनाई।
सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में महंत 108 रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में शिव महोत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार को गंगाजल से अभिषेक किया गया। इसके बाद बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि श्री पृथ्वीनाथ महादेव को पांच हजार एक सौ रुद्राक्ष एवं सूखे मेवे से भव्य श्रृंगार किया गया। इससे के साथ मंदिर में उज्जैन के महाकालेश्वर स्वरूप के साक्षात दर्शन किए।
-----------------

सिद्धेश्वर मंदिर में शिव महापुराण कथा तीन से
देहरादून। केदारपुर स्थित सिद्धपीठ श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में तीन अगस्त से शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष एसबी थापा ने बताया कि 11 दिवसीय कथा का आयोजन 13 अगस्त तक होगा। अंतिम दिन पूजन कर दोपहर में भंडारा होगा। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, सचिव किशन थापा, कोषाध्यक्ष अशोक थापा, व्यवस्थापक पद्म बहादुर थापा और लेखा परीक्षक संजय कटियार समेत कई सदस्य मौजूद रहे।


-------
24 अगस्त को टपकेश्वर से निकलेगी शिव बारात
24 अगस्त को टपकेश्वर मंदिर से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा (शिव बारात) निकाली जाएगी। साथ ही विशाल भंडारे के आयोजन कि या जाएगा। टपकेश्वर के महंत कृष्ण गिरी ने बताया कि टपकेश्वर महादेव सेवादल की ओर से सावन के आखिर सप्ताह में भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। उस दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed