फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रियम के शतक से क्वार्टर फाइनल में कानपुर

प्रियम के शतक से क्वार्टर फाइनल में कानपुर

Wed, 06 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्रियम के शतक से क्वार्टर फाइनल में कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

36वें ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को यूपीसीए कानपुर ने आंध्रा कोल्ट्स को 208 रनों के भारी अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, तनुष क्रिकेट एकेडमी में हुए एक अन्य मुकाबले में एआईआर दिल्ली ने केनरा बैंक को 6 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

36वें ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रेंजर्स मैदान पर यूपीसीए कानपुर और आंध्रा कोल्ट्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर 44.4 ओवर में दस विकेट गंवाकर 400 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज अभिषेक (18) व माधव (2) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद फॉर्म में चल रहे प्रियम (115) के शतक और साथी रिंकू सिंह (63) नें मिलकर पारी को संभाला। बाद में उपेंद्र (60), अक्षदीप नाथ (57) व संदीप (39) के रनों की मदद से टीम ने 400 रन बनाए। आंध्रा के लिए चरन ने पांच व केवी शशिकांत ने तीन विकेट लिए। 401 रनों के पीछा करने उतरी आंध्रा की टीम 192 पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 208 रनों से हार गई। आंध्रा के लिए सर्वाधिक एन ज्योति (59) व चरन ने (55) रनों का योगदान दिया। कानपुर के लिए अक्षदीप चार और सानू ने तीन विकेट चटकाए। उधर, तनुष क्रिकेट एकेडमी में खेले गए दूसरे मुकाबले में एआईआर दिल्ली ने केनरा बैंक बंगलूरू को पांच विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केनरा बैंक की टीम 41 ओवर में दस विकेट खोकर 255 रन बोर्ड पर लगाने में सफ ल रही। केनरा बैंक के लिए पवन 98, सिद्धार्थ 58 व मो. सैफ ने 25 रनों का योगदान दिया। एआईआर के ध्रुव पांच विकेट लिए। इसके बाद 256 रनों का पीछा करने उतरी एआईआर की टीम ने पांच विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। एआईआर के दीपक 77, राजेश 50, ललित 34 व रोहन राठी ने 30 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed