{"_id":"5b13003f4f1c1bf96e8b60cc","slug":"51527971903-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे हैंडपंप चालू नहीं हुए तो करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे हैंडपंप चालू नहीं हुए तो करेंगे प्रदर्शन
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
केशर जन कल्याण समिति ने प्रदेश में वर्षों से सूखे पड़े हैंडपंपों को चालू करने की मांग की है। शनिवार को आयोजित समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह में हैंडपंप चालू नहीं हुए तो पेयजल मुख्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा।
माजरी माफी स्थित केशर जन समिति कार्यालय में आयोजित में समिति के प्रदेश अध्यक्ष एन के गुसाईं ने कहा कि मोहकमपुरी, माजरी माफी, हरिपुर नवादा सहित प्रदेशभर में लंबे समय से कई हैंडपंप बंद पड़े हैं। इससे भीषण गर्मी में पानी का संकट बना हुआ है। हैंडपंपों को चालू करने के लिए समिति ने जल संस्थान में प्रदर्शन और तालाबंदी भी की, लेकिन हैंडपंप ठीक नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सात दिन में हैंडपंप चालू नहीं किए गए तो नेहरू कॉलोनी स्थित पेयजल मुख्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इसके बाद भी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में अवधेश नौटियाल, डॉ. अनिल नैथानी, एमएस रावत, वेदप्रकाश, बसंती देवी, मुकेश डंडरियाल, मंजू उनियाल, हेमा बिष्ट, विजय सिंह, देव सिंह, एमएस रावत, सौरभ, मनीष, भूपेंद्र, नरेंद्र, शशांक बिष्ट, विवेक रावत, रानी बहुगुणा, अमर सिंह आदि मौजूद थे।