{"_id":"5b1057964f1c1bda6e8b5983","slug":"51527797654-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से मिलेंगे टी-20 मैच के ऑफलाइन टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से मिलेंगे टी-20 मैच के ऑफलाइन टिकट
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन जून से होने वाली तीन टी-20 मैचों की सिरीज के लिए ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी। आईएलएफएस कंपनी स्टेडियम के एक नंबर गेट पर काउंटर खोलेगी। अभी केवल तीन जून को होने वाले पहले टी-20 मैच के ही टिकट बांटे जाएंगे।
मैच के लिए बुक माय शो एप के जरिये ऑनलाइन के बाद अब ऑफलाइन टिकट भी दिए जाएंगे। टिकटों की बिक्री स्टेडियम का संचालन करने वाली कंपनी आईएलएफएस करेगी। इसके तहत शुक्रवार से स्टेडियम के एक नंबर गेट पर टिकट काउंटर खोला जाएगा। आईएलएफएस के उपाध्यक्ष शशिधर ने बताया कि अभी केवल तीन जून को होने वाले पहले मैच के ही टिकट दिए जाएंगे। काउंटर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खुलेगा।
ऑनलाइन कोड दिखाकर मिलेगा टिकट
ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को भी काउंटर से टिकट लेना होगा। खेल प्रेमी को मैच शुरू होने से करीब तीन घंटे पहले काउंटर पर पहुंचना होगा। काउंटर पर अपना ऑनलाइन कोड दिखाकर टिकट प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन
देश में मैच के प्रसारण पर संशय
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन जून से शुरू हो रहे तीन टी-20 मैचों के देश में होने वाले प्रसारण पर संशय है। सूत्रों के मुताबिक अभी मैच का सीधा प्रसारण अफगानिस्तान के जियो टीवी पर होने की बात चल रही है। भारत में मैच के प्रसारण को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है।