{"_id":"5b032a704f1c1b5b798b5a89","slug":"51526934128-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने की टिहरी कोतवाल को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने की टिहरी कोतवाल को हटाने की मांग
Updated Tue, 22 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने डीजीपी अनिल रतूड़ी से मुलाकात कर टिहरी कोतवाल को हटाने की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि 18 मई को धरने के दौरान कोतवाल ने अभद्रता की और माइक तोड़ दिया था।
मोर्चा के मुख्य संयोजक ठाकुर प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी सोमवार को डीजीपी अनिल रतूड़ी से मुलाकात करने पहुंचे थे। कर्मचारियों का कहना है कि बीती 18 मई को जिला मुख्यालय में शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन के दौरान कोतवाल टिहरी सुंदरम शर्मा ने अभद्रता की और माइक तोड़ दिया। विरोध करने पर महिला कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की। इसकी शिकायत जिलाधिकारी टिहरी से भी की गई है, लेकिन अभीतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मोर्चा के मुख्य संयोजक ठाकुर प्रह्लाद सिंह के अनुसार डीजीपी अनिल रतूड़ी ने पुलिस अधीक्षक टिहरी की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुलाकात करने वालों में रवि पचौरी, बनवारी सिंह रावत, शक्ति प्रसाद भट्ट, गुड्डी मटूड़ा, ओमवीर सिंह, अरूण पांडे, रामचंद्र रतूड़ी, सूर्यप्रकाश रणाकोटी, गोविंद सिंह नेगी समेत अन्य कर्मचारी नेता शामिल रहे।
मोर्चा का विस्तार किया
उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राकेश प्रसाद ममगांई, गोकुल पंवार, कुलदीप राणा को जिला संयोजक और अनिल कुमार मिश्रा को सलाहकार नियुक्त किया है। मुख्य संयोजक ओमवीर सिंह, एसएस नेगी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया।