{"_id":"5abfddf84f1c1bf5618b4c64","slug":"51522523640-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर दो वर्तमान व एक पूर्व सभासद को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर दो वर्तमान व एक पूर्व सभासद को नोटिस
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने अवैध निर्माण को लेकर दो वर्तमान और एक पूर्व सभासद को नोटिस जारी किया है। उन्होंने सात दिन के भीतर अवैध निर्माण ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं।
कैंट बोर्ड के सीईओ ने बीते बुधवार को अवैध निर्माण करने पर सभासद हितेश गुप्ता को नोटिस भेजा था। इसके अलावा सभासद जितेंद्र तनेजा और विनोद पंवार के साथ ही पूर्व सभासद ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा भी अवैध निर्माण करने की शिकायत मिली थी। जिस पर कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने मामले की जांच कराई। जिसमें आरोप सही पाए गए। सभासद विनोद पंवार ने बगैर स्वीकृति प्लाट में दीवार बनाई है। और सभासद जितेंद्र तनेजा के मकान में कारखाना चलाया जा रहा है। इसी तरह पूर्व सभासद ओमप्रकाश ने भी बिना अनुमति के सात दुकानें बनाई हैं। सीईओ ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है। सात दिन में अवैध निर्माण नहीं हटने पर बोर्ड अवैध निर्माण ध्वस्त करेगा।