{"_id":"5ab6bbd94f1c1ba8768b73b1","slug":"51521925081-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल देहरादून आ सकते हैं गुप्ता बंधु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल देहरादून आ सकते हैं गुप्ता बंधु
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
आयकर विभाग की कार्रवाई की जद में आए दक्षिण अफ्रीका के कारोबारी गुप्ता बंधु सोमवार को देहरादून आ सकते हैं। विभाग ने उन्हें समन जारी किया हुआ है। इसके तहत उन्हें आयकर विभाग के सामने सभी संपत्तियों और लेन-देन का ब्योरा पेश करना है। आयकर विभाग के समन की समयावधि 26 मार्च को खत्म हो रही है।
दो सप्ताह पूर्व दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में भूचाल लाने वाले गुप्ता बंधुओं के देहरादून और सहारनपुर स्थित आवास पर आयकर विभाग की 13 टीमों ने छापे मारे थे। मौके से तमाम दस्तावेज जब्त किए गए थे। ब्लैंक चेक के अलावा करोड़ों रुपये की संपत्ति सामने आई थी। आयकर विभाग ने गुप्ता बंधुओं की 31 प्रॉपर्टी अटैच करते हुए उनसे जवाब मांगा था। तीनों गुप्ता बंधुओं को समन जारी किया गया था। समन की अवधि 16 मार्च को खत्म हो रही थी। उसी दिन गुप्ता बंधुओं के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने आयकर विभाग पहुंचकर गुप्ता बंधुओं के पेश होने के लिए एक माह का समय मांगा था। आयकर विभाग ने इतना समय देने से इंकार करते हुए 26 मार्च तक का समय दे दिया था। इस बीच गुप्ता बंधुओं के सीए ने काफी साक्ष्य उपलब्ध कराए। अब सोमवार को उनके समन की अवधि खत्म हो रही है। आयकर विभाग गुप्ता बंधुओं के आने का इंतजार कर रहा है। अगर वह 26 तक नहीं आए तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।