{"_id":"5ab568734f1c1ba6768b7442","slug":"51521838195-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"566 छात्रों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
566 छात्रों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कराई
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डीएवी पीजी कॉलेज में सत्यम शिवम छात्र संगठन की ओर से शुक्रवार को लगे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 566 छात्र-छात्राओं ने जांच कराई। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने दीप जलाकर की। नेत्र विभाग के डॉ. कपिल ऋषि अग्रवाल ने प्रोजेक्टर के जरिये छात्रों को आंखों के ऑपरेशन की जानकारी दी। इस दौरान जोगेंद्र पुंडीर, विवेकानंद खंडूड़ी, विपुल मेंदोली, ओम कक्कड़, मयंक सैनी आदि मौजूद रहे। इस दौरान एक दर्जन से अधिक छात्रों ने नेत्रदान की शपथ ली। इसमें जावेद खान, शिवेष बहुगुणा, अमित रावत, जितेंद्र कुमार रिंकू, मंयक खंडूरी, नरेंद्र शर्मा, नवीन सकलानी, अरविंद चौहान, दिव्या चौहान, अनीश राठौर, नवनीत चौहान, बलवंत सिंह, शुभम राठौर, संजय चौहान शामिल थे।
स्पोर्ट्स कॉलेज के चयन ट्रायल्स जल्द
देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सत्र 2018-19 के प्रारंभिक चयन ट्रायल्स जल्द आयोजित किए जाएंगे। प्राचार्य राजेश ममगाईं ने बताया कि महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबाल, क्रिकेट समेत 10 खेलों में कक्षा छह व नौ के छात्रों को प्रवेश के लिए चयन ट्रायल्स शुरू किए जाएंगे। वहीं, हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में फुटबाल, बॉक्सिंग में कक्षा-9 में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल्स होंगे।