{"_id":"5a89dbd94f1c1b805a8ba87e","slug":"51518984153-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तो रंग के पलट डालो मटके...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तो रंग के पलट डालो मटके...
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
केंद्रीय कूर्मांचल परिषद की ओर कुमाऊं की बैठकी और खड़ी होली राजधानी देहरादून में रविवार से शुरू हो गई। परिषद की कांवली शाखा की ओर से कूर्मांचल भवन, जीएमएस रोड और नत्थनपुर शाखा की ओर से जोगीवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में बैठकी और खड़ी होली गाई। नहीं आए बलम कहां अटके, अब तो रंग के पलट डालो मटके... समेत अन्य होली के गीतों से सबको सराबोर कर दिया।
जीएमएस रोड स्थित कूर्मांचल भवन में लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल का टीका लगाया। इसके बाद महिलाओं ने परंपरागत तरीके से होली के गीत गाए। दही लूटन को नंदलाल आदि गीतों की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। समारोह में कांवली शाखा के अध्यक्ष गोविंद पांडे, सचिव दीपा शर्मा, संरक्षक प्रकाश चंद लोसाली, शोबन सिंह, उमा जोशी मौजूद रहे। वहीं, परिषद की नत्थनपुर शाखा की ओर से जोगीवाला में आयोजित होली मिलन समारोह में खड़ी होली गाई गई। यहां झौड़ा नृत्य की प्रस्तुति सराही गई।
इससे पूर्व केंद्रीय विद्यालय आईआईपी की छात्रा भावना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल, डिप्टी कमिश्नर सेल टैक्स प्रीति मनराल, शाखा अध्यक्ष वीरेंद्र कांडपाल, सचिव भगवान मनोला, केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, केंद्रीय महासचिव चंद्रशेखर जोशी, पूर्व अध्यक्ष आरएस परिहार आदि मौजूद रहे। परिषद के केंद्रीय महासचिव चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी परिषद की विभिन्न शाखाओं की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। होली से करीब 15 दिन पहले होली मिलन समारोह आयोजित किए जाते हैं। यह कार्यक्रम होली तक चलते हैं।
विज्ञापन
--
25 को बिखरेंगे होली के रंग
कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की ओर से 25 फरवरी को जीएमएस रोड स्थित कूर्मांचल भवन में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें बैठकी और खड़ी होली के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। गोपाल सिंह बिष्ट स्वरचित कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत करेंगे। इससे पूर्व भी विभिन्न शाखाओं की ओर से जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित होंगे।
--
होली मिलन समारोह 25 को
अखिल भारतीय मैढ़ (सोनार) महासभा ने रविवार को शिवमंदिर धर्मपुर चौक के प्रांगण में बैठक की। इसमें 25 फरवरी को होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, अवधेश कुमार वर्मा, योगेंद्र वर्मा, मूल चंद्र वर्मा, अशोक कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।