फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   157 महिलाओं की हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

157 महिलाओं की हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
157 महिलाओं की हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अरिहंत अस्पताल, वरदान संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को अरिहंत अस्पताल धर्मपुर में दो दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में पहले दिन 157 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।

स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ कलाकार वीणा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल जाता है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए समय-समय पर शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। शिविर में स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, बच्चेदानी के कैंसर एवं अंडाशय के कैंसर की नि:शुल्क जांच की गई। शिविर में खून में हिमोग्लोबिन एवं हड्डियों में कैल्शियम की भी जांचें हुईं। शिविर में राजेश चमोली, डॉ. कनिका, डॉ. सीमा वर्मा, अरविंद सिंह नेगी, शैलेष काला, मनमोहन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। शिविर का संचालन डॉ. विदुषी ज्याला जैन एवं डॉ. अभिषेक जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed