{"_id":"5a62577d4f1c1bca798b4af3","slug":"51516394365-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से एक्सपर्ट बताएंगे कैसे करें कंपटिशन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से एक्सपर्ट बताएंगे कैसे करें कंपटिशन की तैयारी
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
सातवीं से लेकर 11वीं कक्षा के तक के छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में जानकारी देने के लिए पांच दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की जा रही है। वाईब्रेंट एकेडमी देहरादून सेंटर की ओर से आयोजित होने वाली कार्यशाला में आईआईटी-जेईई मेन व एडवांस्ड, आईजेएसओ, एनटीएसई, केवीपीवाई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दिए जाएंगे। अमर उजाला के सहयोग से आयोजित होने वाली कार्यशाला 20 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
वाईब्रेंट एकेडमी देहरादून के सेंटर निदेशक वैभव जैन ने बताया कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई के सही तरीके, कोर्स कब तक पूर्ण करें, रिवीजन किस प्रकार किया जाए, तैयारी के दौरान आत्मविश्वास और एकाग्रता कैसे बनाए रखनी है इस बारे में बेहद सरल तरीके से महत्वपूर्ण टिप्स दिए जाएंगे। कार्यशाला से विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई मेन व एडवांस्ड, आईजेएसओ, एनटीएसई, केवीपीवाई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म भी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब तक काफी संख्या में छात्र पंजीकरण करवा चुके हैं। जो भी विद्यार्थी या अभिभावक कार्यशाला के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, वह मोबाइल नंबर 8394000445 और 8394000345 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही व्हाट्स एप नंबर 7617761800 पर पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
.....................
मेधावियों का होगा सम्मान
कार्यशाला के दौरान विशेष परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यशाला के समापन के अवसर पर परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यशाला में अभिभावक भी सीखेंगे कि वह किस तरह बच्चों के मददगार बन सकते हैं।