फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर की स्वच्छता की नहीं कोई फिक्र

शहर की स्वच्छता की नहीं कोई फिक्र

Thu, 04 Jan 2018 01:54 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
शहर की स्वच्छता की नहीं कोई फिक्र
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

शहर की स्वच्छता की होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल और अस्पताल संचालकों को कतई फिक्र नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तीन दिसंबर से अब तक 250 संस्थाओं में से केवल 20 संस्थाओं ने स्वच्छता रिपोर्ट नगर निगम में दी है। रिपोर्ट जमा कराने की आज बृहस्पतिवार को अंतिम तारीख है। संस्थानों की बेफिक्री पर नगर निगम प्रबंधन ने इन संस्थानों की आज एक बैठक भी बुलाई है।

नगर निगम ने दून को साफ-स्वच्छ रखने के लिए क्षेत्र में मौजूद होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल समेत अन्य संस्थाओं से तीन से 15 दिसंबर तक सात बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन, अधिकांश ने रिपोर्ट नहीं दी। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने उन्हें चार जनवरी तक की मोहलत दी। इसके बावजूद अभी तक कोई भी संचालक सक्रिय नहीं हुआ। 100 अंक के सात बिंदुओं में कूड़ेदान, जन जागरूकता, कंपोस्ट, सफाई व्यवस्था समेत सात बिंदु थे। रिपोर्ट के आधार उन्हें नगर निगम द्वारा रैंकिंग दी जानी थी। इसके अलावा प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार व सर्टिफिकेट भी बांटे जाने थे।
विज्ञापन

.......................
हालात चिंताजनक हैं। इसे लेकर बृहस्पतिवार (आज) को बैठक रखी गई है। जिसमें इसे लेकर निर्णय लिया जाएगा। - नीरज जोशी, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed