फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   51 Kund Havan organized in Asharam Vedic Inter

आर्य समाज सनातनी संस्कृति का आधार : मुन्ना चौहान

Sat, 16 Dec 2023 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
51 Kund Havan organized in Asharam Vedic Inter
आर्य समाज विकासनगर ने आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर में 51 कुंड हवन का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हवन में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की गई। वैदिक पुरोहितों ने हवन का महत्व भी बताया। कहा कि सभी को महीने में एक बार हवन करना चाहिए। हवन एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। इससे वातावरण शुद्ध होता है। वायु में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भजनों के माध्यम से वेदों की महत्ता बताई गई। विधायक मुन्ना सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आर्य समाज एक हिंदू सुधार आंदोलन है। आर्य समाज सनातनी संस्कृति का आधार है। वैदिक परंपरा पर विश्वास रखता है। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष शांति जुवांठा, प्रधानाचार्य अनिल नौटियाल, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. नरदेव शर्मा, अमिताभ वर्मा, आर्य समाज के प्रधान अनुज वर्मा, मंत्री सोनिका वालिया, चंद्र प्रकाश शास्त्री, चंदन शास्त्री शास्त्री, रमेश चंद्र गर्ग, नंदनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




Iविधायक ने की 10 लाख की घोषणाI

आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित 51 कुंड हवन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने विद्यालय को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. नरदेव शर्मा ने विधायक का आभार जताया। उन्होंने बताया कि विधायक ने मरम्मत और संसाधन जुटाने के लिए विधायक निधि से रुपये देने की घोषणा की है। पूर्व में भी विधायक दो बार पांच-पांच लाख रुपये की निधि विद्यालय के विकास के लिए दे चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed