फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Lockdown latest update news: 500 workers from Dehradun trapped in Hoshiarpur, Punjab.

Uttarakhand Lockdown : पंजाब के होशियारपुर में फंसे देहरादून के 500 से अधिक मजदूर, पीएम मोदी से मदद की गुहार

Mon, 30 Mar 2020 11:15 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lockdown latest update news: 500 workers from Dehradun trapped in Hoshiarpur, Punjab.
पीएम मोदी - फोटो : File Photo
देहरादून जिले के विभिन्न इलाकों के रहने वाले 500 से अधिक मजदूर पंजाब के होशियारपुर में फंस गए हैं। इन मजदूरों ने प्रधानमंत्री मोदी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मदद की गुहार की है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुलफाम अली व मानवाधिकार एसोसिएशन के अरविंद शर्मा के मुताबिक जिले के ग्राम सभा वाला, पीपरपुर, बांदीपुर, जाटोवाला माजरी , मेदनीपुर , धर्मा वाला, खुशहालपुर, सहसपुर, चांदचक, लक्ष्मीपुर समेत कई इलाकों के 500 से अधिक मजदूर पंजाब के होशियारपुर में फंसे हुए हैं ।
विज्ञापन

 

मजदूरों के परिजन अपनों को लेकर खासे परेशान

कोरोना वायरस के चलते केंद्र सरकार की ओर से देशव्यापी लॉकडाउन घोषित किए जाने व गाड़ियों का संचालन पूरी तरह ठप होने की वजह से ये मजदूर होशियारपुर से देहरादून नहीं आ पा रहे हैं।

मजदूरों के परिजन अपनों को लेकर खासे परेशान हैं । मानवाधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उनकी कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से भी वार्ता हुई है।

उन्होंने मजदूरों की मदद के लिए आश्वासन दिया है। इतना ही नहीं सपा जिलाध्यक्ष गुलफाम अली का कहना है कि यदि राज्य सरकार पहल करें तो वह अपने खर्चे पर इन मजदूरों को होशियारपुर से लाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed