$500 मिलियन का निवेश करेगी UAE की कंपनी
राज्य की ओर से सचिव डीएस गर्ब्याल व कंपनी की ओर से आईओसी चेयरमैन फैजल रहीम ने हस्ताक्षर किए।
कंपनी की ओर से एलपीजी गैस प्लांट, पेट्रोलियम, सड़क, टनल व एलीवेटेड रोड, ऊर्जा आदि योजनाओं में भी निवेश व तकनीकी सहयोग मिलेगा।
राज्य में होगी सीएनजी, एलपीजी एवं पेट्रोलियम संयंत्रों की स्थापना
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आईओसी के इस निवेश से राज्य में अवस्थापना सुविधाओं का विकास होगा। ग्राम पंचायतों में छोटे सोलर एवं हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहायता ली जाएगी।
छह बडे़ शहरों में सीएनजी, एलपीजी प्लांट एवं पेट्रोलियम संयंत्रों की स्थापना होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राकेश शर्मा, औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत, पीडब्लूडी व शहरी विकास सचिव डीएस गर्ब्याल, अपर स्थानिक आयुक्त एसडी शर्मा भी मौजूद रहे।