फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   500 and 1000 rupee ban fruitful for BJP in uttarakhand election

काले धन पर PM मोदी की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से कांग्रेस की 'बत्तीगुल'

Fri, 11 Nov 2016 08:33 AM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Nov 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
500 and 1000 rupee ban fruitful for BJP in uttarakhand election
हरीश रावत - फोटो : Self

पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काले धन पर हमला उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार अभियान की अहम कड़ी रहेगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड के सैन्य बहुल प्रदेश होने के साथ बड़ी यहां बड़ी आबादी सर्विस क्लास होने से केंद्र के दोनों फैसले बेहद अहम बन गए हैं, जिसके इर्द गिर्द भाजपा अपना चुनावी प्रचार का ताना बाना बुनेगी। इसकी शुरूआत भाजपा 13 नवंबर से प्रदेश में शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा से करने वाली है।
विज्ञापन


भाजपा खुद को सबसे मजबूत इच्छाशक्ति वाली पार्टी के तौर पर पेश कर इसका फायदा प्रदेश चुनाव में लेने की तैयारी में है। उधर, कांग्रेस के सामने पीएम मोदी के लिए दोनों फैसले का तोड़ निकालने का सियासी संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा विपक्ष में होने के बावजूद केंद्र सरकार के सख्त फैसलों को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बता कर चुनाव में उतरेगी। भाजपा के सियासी रणनीतिकारों की मानें तो प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सामने एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर ही समस्या नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार के फैसले भी बड़ी चुनौती साबित होने वाले हैं।

अब तक कोई भी केंद्र सरकार इतनी दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं दिखा पाई

500 and 1000 rupee ban fruitful for BJP in uttarakhand election
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक का उत्तराखंड में खासा असर है। प्रदेश में सीधे सीधे 15 प्रतिशत वोटर सेना और अर्द्धसेना बलों से जुड़े हैं। फौजी मतदाताओं को ध्यान में रखकर भाजपा आलाकमान की उत्तराखंड के लिए एक ठोस प्रचार नीति है, जिसके तहत रक्षा मंत्री मनोहर परिकर कई दौर कर चुके हैं।

वॉर मेमोरियल की नींव रखने से लेकर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण रक्षा मंत्री ने कर भाजपा को फौजियों का सबसे बड़ा हितैषी साबित करने का प्रयास किया है। अब काले धन पर लिया फैसला भी कुल मिलाकर मध्यम वर्गीय परिवारों को पसंद आ रहा है। उत्तराखंड में बड़ी आबादी सर्विस क्लास की है, जिसने काले धन के फैसले को लेकर सर्वाधिक अनुकूल प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा परिवर्तन यात्रा से चुनाव शंखनाद फूंकने जा रही है, जिसमें कांग्रेस को कोसने से ज्यादा भाजपा के रणनीतिकार सर्जिकल स्ट्राइक और काले धन का अधिक से अधिक प्रचार करने पर जोर दे रहे हैं। रणनीतिकारों का मानना है कि इससे पहले हुई पर्दाफाश रैलियों से कांग्रेस सरकार को घेरा जा चुका है। अब 13 नवंबर से शुरू होने वाली यात्रा से भाजपा अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से कांग्रेस को बदलने का दम भरेगी।

अब तक कोई भी केंद्र सरकार इतनी दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं दिखा पाई, जितनी वर्तमान पीएम मोदी सरकार ने दिखाई है। पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के बाद काले धन पर हमला बड़ी उपलब्धि है। निश्चित तौर पर केंद्र की उपलब्धि को जनता के बीच ले जाना संगठन की रणनीति का हिस्सा है।
- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed