{"_id":"5a36a6d94f1c1bb34a8b6cf8","slug":"50-year-old-man-drink-acid-instead-liquor-in-haldwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 साल के अधेड़ ने शराब के धोखे में पी लिया तेजाब, अस्पताल में तड़प-तड़प कर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 साल के अधेड़ ने शराब के धोखे में पी लिया तेजाब, अस्पताल में तड़प-तड़प कर हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर/हल्द्वानी
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधेड़ ने शराब के धेखे में तेजाब पी लिया। इसके बाद असकी अस्पताल में तड़प-तड़प कर मौत हो गई। एसएसपी, एएसपी सहित तमाम अधिकारियों ने फालोअर के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
मूल रूप से बाड़ेछीना (अल्मोड़ा) के रहने वाले सुरेश चंद्र भट्ट (50) पुलिस लाइन में फालोअर थे। वे परिवार के साथ पुलिस लाइन के आवास में रहते थे। 29 नवंबर से वे चिकित्सा अवकाश पर थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर की रात सुरेश ने संभवत: शराब के धोखे में तेजाब पी लिया था। परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
शनिवार रात एसटीएच में सुरेश ने दम तोड़ दिया। रविवार को उनका शव आवास पर लाया गया। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एएसपी कमलेश उपाध्याय आदि ने शव पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर अंत्येष्टि कर दी गई। सुरेश के दो बेटे हैं और एक बेटी है, बेटी की शादी हो चुकी है।