फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   5 kg less gas found in cylinder, challan of 10 thousand rupees

Dehradun News: सिलिंडर में पांच किलो कम मिली गैस, 10 हजार का चालान

Sat, 04 Jan 2025 08:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
5 kg less gas found in cylinder, challan of 10 thousand rupees
- सेलाकुई में पूर्ति निरीक्षक ने की कार्रवाई
विज्ञापन

फोटो....

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। एलपीजी सिलिंडर की डोर टू डोर डिलीवरी देने वाली वैन की जांच में एक सिलिंडर में पांच किलो गैस कम पाई गई। आपूर्ति विभाग की टीम ने कम वजन मिलने पर सख्ती बरतते हुए एजेंसी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

सेलाकुई के मेन बाजार क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की डोर टू डोर डिलीवरी देने वाली वैन से बिना तौल के उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए जा रहे थे। जिसकी शिकायत उपभोक्ता ने फोन के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन को थाना परिसर में लाकर आपूर्ति विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक प्रवीण नेगी ने पास ही स्थित एक राशन विक्रेता की दुकान पर सिलिंडर का वजन कराया। वैन में रखे 10 सिलिंडरों का वजन करने के दौरान एक सिलिंडर में पांच किलो गैस कम पाई गई। प्रवीण नेगी ने बताया कि वैन से मिले कम वजन वाले सिलिंडर के आधार पर एजेंसी पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। एजेंसी के वाहन से कम वजन का सिलिंडर मिलने के संबंध में रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed