फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   4G high quality internet service will be available in Kedarnath PMO gave instructions Chardham Yatra 2023

Kedarnath Yatra: इस बार केदारनाथ में मिलेगी फोर-जी हाई क्वालिटी इंटरनेट सेवा, PMO से होगी मॉनीटरिंग

Fri, 10 Mar 2023 08:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Mar 2023 08:41 PM IST
सार

केदारनाथ यात्रा में यात्रियों को गौरीकुंड से केदारनाथ तक 16 किमी पैदल मार्ग और केदारपुरी में बीते वर्ष से बेहतर मोबाइल नेटवर्क मिलेगा। शुक्रवार को पीएमओ कार्यालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आगामी यात्रा में मोबाइल व इंटरनेट सेवा की समीक्षा की गई।
 

विज्ञापन
4G high quality internet service will be available in Kedarnath PMO gave instructions Chardham Yatra 2023
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

इस बार केदारनाथ यात्रा में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को फोर-जी हाई क्वालिटी इंटरनेट सेवा मिलेगी। इसके लिए भारत संचार निगम व अन्य निजी संचार कंपनियां पैदल मार्ग से धाम तक कम ऊंचाई वाले टॉवर स्थापित कर मोबाइल नेटवर्क मुहैैया कराएंगी। साथ ही इंटरा नेटवर्क से पीएमओ, सीएम कार्यालय और डीएम कार्यालय से भी मॉनीटरिंग होगी।

विज्ञापन

आगामी 25 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में यात्रियों को गौरीकुंड से केदारनाथ तक 16 किमी पैदल मार्ग और केदारपुरी में बीते वर्ष से बेहतर मोबाइल नेटवर्क मिलेगा। शुक्रवार को पीएमओ कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी यात्रा में मोबाइल व इंटरनेट सेवा की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


भारत संचार निगम व अन्य निजी कंपनियों को जरूरी निर्देश भी दिए गए। वीसी में मौजूद संचार सेवा से जुड़े अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि भारत संचार निगम द्वारा धाम में स्थापित टॉवर की क्षमता को बढ़ाएगी। साथ ही पैदल मार्ग पर भी मोबाइल सिग्नल के लिए कम ऊंचाई वाले दो से तीन टॉवर स्थापित किए जाएंगे, जिससे यात्री अपने परिजनों के साथ आसानी से वीडियो कॉल कर सकें। प्रशासन द्वारा निजी कंपनियों को भी अपनी मोबाइल व इंटरनेट सेवा को दुरस्त करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा से होगी मॉनीटरिंग

सोनप्रयाग से केदारनाथ को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जाएगा। ये सभी कैमरा इंटरा नेटवर्क के जरिए एक-दूसरे से लिंक होंगे, जिससे डीएम कार्यालय रुद्रप्रयाग के साथ ही सीएम कार्यालय, सचिवालय और पीएमओ को लिंक किया जाएगा। इस सुविधा से यात्रा व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग होगी। साथ ही समस्याओं को निस्तारित करने में भी आसानी होगी।

ये भी पढ़ें...Mussoorie Mall Road: घूमने जा रहे हैं मसूरी, तो जरा देख लीजिए ये हाल...खुदी पड़ी सड़क, उठ रहे धूल के गुबार

इनका कहना है -

पीएमओ से केदारनाथ यात्रा में बेहतर मोबाइल व इंटरनेट नेटवर्क को लेकर जरूरी निर्देश मिले हैं। बीएसएनएल सहित निजी संचार कंपनियों को यात्राकाल में बाबा केदार के भक्तों को बेहतर मोबाइल व इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने को कहा गया है। हरसंभव प्रयाए किए जाएंगे कि 20 अप्रैल तक पैदल मार्ग व धाम तक फोर-जी इंटरनेट सेवा शुरू हो जाए। - मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed