फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   47 lakh rupees cheated from a woman on the pretext of part time job

Dehradun News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा दे महिला से ठग लिए 47 लाख रुपये

Tue, 27 Jun 2023 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
47 lakh rupees cheated from a woman on the pretext of part time job
साइबर ठगों ने एक महिला को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगी कर ली। महिला से अलग-अलग खातों में ठगों ने 47 लाख रुपये जमा करा लिए। शुरूआत में महिला को कुछ लाभ हुआ तो ठगों ने उसे मोटी कमाई का झांसा दे दिया। इसी झांसे में आकर उन्होंने इतनी बड़ी रकम साइबर ठगों के खातों में भेज दी। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने जांच की और अब राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि ठगी को लेकर सृष्टि कपूर निवासी पैसेफिक गोल्फ एस्टेट सहस्रधारा रोड ने शिकायत की है। पुलिस को बताया कि एक जून को उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। मैसेज में एक पार्ट टाइम जॉब में लाखों कमाने की बात कही गई थी। जिस नंबर से मैसेज आया वह भी विदेशी लग रहा था। इसके लिए उन्होंने सृष्टि से एक एप डाउनलोड करवाई। यहां पर उन्हें कुछ टास्क दिए गए। उन्होंने पूरे किए तो उनके खाते में कुछ रुपये आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें कुछ रुपये का लाभ हुआ। लेकिन, यह लाभ लेने के लिए ठगों ने उन्हें कुछ निवेश करने के लिए कहा। उन्हें लाखों रुपये प्रतिदिन कमाई के सपने दिखाए गए। इसको लेकर एप पर लगातार नोटिफिकेशन आ रहे थे। सृष्टि ने पुलिस को बताया कि एप पर जिस तरह से करने के लिए कहा गया उन्होंने किया। कई खातों में रुपये जमा करने को गया गया। कुल मिलाकर उन्होंने 47 लाख रुपये खातों में जमा कर दिए। यह रकम एक जून से 19 जून तक अलग-अलग खातों में जमा की गई है। एसओ राजपुर ने बताया कि इस पूरे मामले में साइबर थाना पुलिस ने जांच की थी वहां से रिपोर्ट आने के बाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed