फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   46 thousand rupees challan for negligence in door to door garbage collection

Dehradun News: घर-घर कूड़ा उठान में लापरवाही पर 46 हजार का चालान

Tue, 24 Sep 2024 03:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
46 thousand rupees challan for negligence in door to door garbage collection
I
विज्ञापन

IIनगर निगम टीमों ने घर-घर कूड़ा उठान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान इकॉन वाटरग्रेस मैनेजमेंट सर्विस ने आवंटित वार्डों में 80 प्रतिशत ही रूटों से कूड़ा उठाया था। इस पर कंपनी के मासिक बिल से जुर्माने के रूप में 35,298 की कटौती के निर्देश दिए गए। वहीं, सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट और इकॉन वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन्स की भी लापरवाही को लेकर 4900 और 6400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
I
I
I
I
I
Iक्या चार सड़कों की रंगाई पुताई, रंगीन चित्रकारी करने से दून स्मार्ट हो गया : धस्माना
I
I
I
Iउत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के पूरे होने की घोषणा की गई। उन्हांने कहा कि क्या स्मार्ट सिटी के सरकारी अस्पतालों, ट्रैफिक व्यवस्था, सरकारी स्कूलों, सफाई व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, पेयजल, सीवर सिस्टम को बदहाल छोड़कर शहर को स्मार्ट कहा जा सकता है? धस्माना ने कहा कि राज्य सरकार, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की सीईओ और नगर निगम के तत्कालीन मेयर (जो इस परियोजना के पदेन अध्यक्ष थे) जनता को बताएं कि स्मार्ट सिटी क्या और कैसे होती है? उन्होंने कहा कि क्या चार सड़कों की रंगाई पुताई, उनमें प्रकाश व्यवस्था, दीवारों पर रंगीन
विज्ञापन

चित्रकारी करने से देहरादून स्मार्ट हो गया?
I
Iधस्माना ने कहा कि जिस शहर में और वो भी राजधानी में सरकारी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के शौचालय में नवजात शौचालय की सीट में मृत फंसा मिले, जिस शहर की 60 फीसदी ट्रैफिक लाइटें चलती ही न हों, जिस शहर के रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी में यात्रियों और सैलानियों को उतरते ही सड़क में गड्ढे और गंदगी मिले, क्या वह शहर स्मार्ट कहलाने योग्य है?
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I

I
Iनगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
I
I
I
Iउत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में लगातार फॉगिंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने जनहित को ध्यान में देखते हुए सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए ट्रंचिंग ग्राउंड को तुरंत हटाने की मांग की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, मोहन काला, राहुल शर्मा, आशीष गुसाईं आदि मौजूद रहे।
I
I
I
I
I
Iस्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
I
I स्वच्छता पखवाड़े के सातवें दिन दून स्टेशन पर लोगों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूक किया गया। रेलवे स्टेशन को साफ रखने में सहयोग को प्रेरित के लिए एक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया। यहां यात्रियों ने सेल्फी ली। इस दौरान सीएमआई एसके अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

I
I
I
I
I
Iअज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा
I
I
I
Iदौड़वाला में अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। इससे खंभा टूट गया। स्थानीय निवासी लता सेमवाल ने बताया आस-पास के करीब 20 घरों की बिजली चली गई। ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर जाकर नया खंभा लगाया, तब जाकर विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed